Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नौकरानी से जबरन काम कराने के मामले में बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने किया सरेंडर

Ranchi: एजेसी एसएन तिवारी की अदालत में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने गुरुवार को सरेंडर किया...

Ranchi: एजेसी एसएन तिवारी की अदालत में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी ने गुरुवार को सरेंडर किया और जमानत याचिका दाखिल की. अदालत ने सुनवाई के बाद सुनील तिवारी को जमानत दे दी.

SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला

घर की नौकरानी से जबरन काम कराने, प्रताड़ित करने और जाति-सूचक गाली-गलौज करने के मामले में नौकरानी ने अरगोड़ा थाना में SC-ST एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सुनील तिवारी का यह मामला SC-ST मामलों की सुनवाई कर रही एजेसी एसएन तिवारी की अदालत में चल रहा था. उसी के तहत सुनील तिवारी ने सरेंडर किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. यह मामला वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था.

ALSO READ: पहले आरएसएस कार्यालय पर किया पेट्रोल बम से हमला, फिर थाना के हाजत से हुआ फरार, अब पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी गोली, देखे मास्टरमाइंड का एक्सक्लूसिव तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *