Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: आद्रा मंडल के अंतर्गत कोचिंग ट्रेनों का विनियमन

Jamtara: रेल प्रशासन द्वारा परिचालन संबंधी कारणों से 19 जून 2026 को कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया...

Jamtara: रेल प्रशासन द्वारा परिचालन संबंधी कारणों से 19 जून 2026 को कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. इसके तहत गाड़ी संख्या 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू पैसेंजर, जिसका परिचालन 19.06.2026 से निर्धारित है, उसे आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. फलस्वरूप आद्रा–टाटानगर–आद्रा के बीच उक्त सेवा रद्द रहेगी. इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर, जिसका परिचालन 19.06.2026 से निर्धारित है, उसे भी आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच उक्त सेवा रद्द रहेगी.

कटिहार मंडल में भी ट्रेन सेवाओं का विनियमन

कटिहार मंडल में भी नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के निष्पादन के संबंध में आवश्यक आधारभूत संरचना रखरखाव कार्यों को सुगम बनाने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुछ ट्रेन सेवाओं का अस्थायी रूप से विनियमन किया जाएगा. ऐसे में गाड़ी संख्या 15925 देवघर–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, जिसका परिचालन 18 जून 2026 से निर्धारित है, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर कटिहार जंक्शन, पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट, ठाकुरगंज, सिलीगुड़ी जंक्शन एवं न्यू जलपाईगुड़ी होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

इस परिवर्तित मार्ग के दौरान उक्त ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव बरसोई जंक्शन, किशनगंज एवं अलुआबाड़ी रोड पर नहीं रुकेगी. हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को पूर्णिया जंक्शन तथा ठाकुरगंज स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जाएगा. यात्रियों से अनुरोध है, कि वे ट्रेन परिचालन में इस अस्थायी परिवर्तन की जानकारी ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं.

यह भी पढ़ें: रांची: हरवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 20 हजार मेधावी छात्रों का होगा सम्मान, रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *