Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नोवामुंडी: टाटा स्टील से चोरी हुए तांबे के तार बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: टाटा स्टील नोवामुंडी परिसर से चोरी हुए तांबे के तार मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों...

Noamundi
गिरफ्तार पांच आरोपी

Chaibasa: टाटा स्टील नोवामुंडी परिसर से चोरी हुए तांबे के तार मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को टाटा स्टील के सुरक्षा प्रभारी द्वारा नोवामुंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, कि कन्वेयर संचालन में उपयोग किए जाने वाले करीब 100 मीटर तांबे के तार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. मामले में नोवामुंडी थाना कांड संख्या 23/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

चोरी किए गए तांबे के तार को चोरों ने अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा

पुलिस द्वारा आसूचना संकलन, अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान ये सूचना मिली, कि चोरी किए गए तांबे के तार को टेम्पु मुंडा एवं उसके सहयोगियों ने पुलिस के भय से अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने टेम्पु मुंडा के पास से 45 मीटर, प्रेम गोप के पास से 25 मीटर, अनि मुंडा के पास से 18 मीटर, शिवा सरदार के पास से 27 मीटर तथा अंकित करुवा के पास से 4 मीटर चोरी का तांबे का तार बरामद किया. बरामद तार को विधिवत जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को 18 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: रांची: 59 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *