Click Here
Click Here
Click Here

शराबी पति की प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना, लगाई न्याय की गुहार

Dhanbad: धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारगा, पोस्ट खारखरी निवासी रीता कुमारी ने अपने पति उमेश बाउरी (पिता– मुटूक बाउरी),...

Dhanbad: धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारगा, पोस्ट खारखरी निवासी रीता कुमारी ने अपने पति उमेश बाउरी (पिता– मुटूक बाउरी), निवासी चौरा बस्ती, पिंडाजोड़ा थाना क्षेत्र पर शराब के नशे में लगातार मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने चास महिला थाना में आवेदन देकर पति-पत्नी के बीच सुलह कराने की मांग की है, ताकि वह अपने ससुराल में शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन कर सकें.

पति पर लगातार मारपीट का आरोप

रीता कुमारी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उनकी शादी बोकारो जिले के चौरा बस्ती निवासी उमेश बाउरी के साथ हुई थी. पिछले कुछ समय से उनका पति नशे की हालत में लगातार उनके साथ मारपीट कर रहा है. मामले को लेकर पारिवारिक स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी सास उषा देवी एवं ससुर मुटूक बाउरी भी पति का समर्थन करते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है. उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर पति एवं ससुराल पक्ष के साथ न्यायसंगत समाधान कराने की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित और शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन जी सकें.

ALSO READ: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, सीएम ने दी बधाई और शुभकामनाएं

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

चास महिला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर परामर्श के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा. साथ ही आरोपी को नशे से दूर रहने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने की सख्त हिदायत भी दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *