Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, सीएम ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Ranchi: झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड स्थित उनके...

Chief Minister Hemant Soren
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

Ranchi: झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बैद्यनाथ राम को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया, कि बैद्यनाथ राम संसद के उच्च सदन राज्यसभा में झारखंड की जनता की भावनाओं, अपेक्षाओं तथा राज्य के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे.

नव निर्वाचित सांसद ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का जताया भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा में झारखंड के हितों की प्रभावी पैरवी और राज्य के विकास से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने में बैद्यनाथ राम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. वहीं, नव निर्वाचित सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया और राज्य के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा जताया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: चाईबासा: परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *