Click Here
Click Here
Click Here

3000 और 2800 वोट मूल्य के साथ बैद्यनाथ राम व परिमल नाथवाणी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

Ranchi: झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम तथा...

Rajya Sabha Election

Ranchi: झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम तथा निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी विजयी घोषित किए गए. आज झारखंड विधानसभा में मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. विधानसभा में आयोजित चुनाव में कुल 81 विधायकों ने मतदान किया. मतदान के बाद हुई मतगणना में 78 मत वैध पाए गए, जबकि 3 मत रद्द कर दिए गए.

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवार, अधिकृत एजेंट, पोलिंग एजेंट और चुनाव एजेंट मौजूद रहे

मतगणना के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 20 मत, झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 30 मत और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी को 28 मत प्राप्त हुए. मतों के मूल्य के आधार पर बैद्यनाथ राम को 3000, परिमल नाथवाणी को 2800 और प्रणव झा को 2000 वोट मूल्य हासिल हुआ. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवार, राजनीतिक दलों के अधिकृत एजेंट, पोलिंग एजेंट और चुनाव एजेंट मौजूद रहे. मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया उनकी उपस्थिति में संपन्न कराई गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतगणना परिणाम घोषित करते हुए बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवाणी को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. इसके साथ ही राज्य की दोनों राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई.

यह भी पढ़ें: पेसा नियमावली को लेकर मानकी-मुंडाओं की बैठक, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *