Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मानकी-मुंडाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा पारित पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई.
ग्रामसभा के अधिकारों और दायित्वों पर चर्चा
अंचलाधिकारी ने कहा कि पेसा कानून को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामसभाओं को सशक्त और सक्रिय करना आवश्यक है. उन्होंने ग्रामसभा के अधिकारों एवं दायित्वों पर भी प्रकाश डाला. बैठक में चक्रधरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रिक्त पड़े मानकी एवं मुंडा पदों की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बताया कि रिक्त पदों को शीघ्र भरते हुए विधिवत नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
ALSO READ: कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टाटा मैजिक वाहन से 48 बोतल अवैध शराब की खेप की जब्त
लगान वसूली और हाट-बाजार संचालन पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक में लगान वसूली, ग्रामसभा गठन, बाजार एवं हाटों के संचालन के लिए प्रबंध समिति के गठन सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान मानकी सिद्धेश्वर, कृष्ण सामाड समेत अन्य मानकी-मुंडा एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.



