Click Here
Click Here
Click Here

चास रजिस्ट्री ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से जमीन रजिस्ट्री का कामकाज ठप

Bokaro: जिले के आईटीआई मोड़ स्थित चास रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार शाम हुए शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली वायरिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो...

Bokaro: जिले के आईटीआई मोड़ स्थित चास रजिस्ट्री कार्यालय में बुधवार शाम हुए शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली वायरिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद से जमीन रजिस्ट्री का पूरा कामकाज ठप पड़ गया है. इसके चलते जमीन की खरीद-बिक्री प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, राज्य सरकार को भी राजस्व नुकसान होने की आशंका है.

रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि कार्यालय की बिजली व्यवस्था काफी जर्जर स्थिति में है. उनका आरोप है कि भवन निर्माण के दौरान निम्न गुणवत्ता के तार लगाए गए थे, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट की घटना हुई. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जल्द बहाल होगी व्यवस्था : एसडीएम

कार्यालय परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और कर्मचारी मौजूद रहते हैं. इसके अलावा यहां जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे जाते हैं. ऐसे में बिजली व्यवस्था में लापरवाही किसी गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकती है. चास की एसडीएम शताब्दी मजूमदार ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ है. हालांकि, किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को जल्द दूर कर लिया जाएगा और रजिस्ट्री का कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा. इससे लोगों को राहत मिलेगी.

ALSO READ: 3000 और 2800 वोट मूल्य के साथ बैद्यनाथ राम व परिमल नाथवाणी राज्यसभा के लिए निर्वाचित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *