Click Here
Click Here
Click Here

असम विधानसभा चुनाव: झामुमो का जनाधार बढ़ाने पर जोर, सीएम हेमंत सोरेन का दौरा, आदिवासियों का उठाएंगे मुद्दा

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में झामुमो भी असम में अपना जनाधार बढ़ाने...

Ranchi: असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में झामुमो भी असम में अपना जनाधार बढ़ाने में जुट गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 मार्च को असम जाएंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. बताते चलें कि असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है. इसको देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.

क्या है असम दौरे का उद्देश्य?

सीएम हेमंत सोरेन का असम दौरा मुख्य रूप से चाय बागानों में रहने वाले लगभग 70 लाख आदिवासियों के अधिकारों और उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने की मांग पर केंद्रित है. फरवरी में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम दौरे पर गए थे और आदिवासियों की समस्याओं को दूर कराने का भरोसा दिलाया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *