Click Here
Click Here
Click Here

रांची : झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने डीजीपी को लिखा पत्र, रजरप्पा मंदिर मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग

Ranchi: झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि रजरप्पा...

Ranchi: झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड ने झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि रजरप्पा मंदिर में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच हो. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए. पत्र में कहा है कि रजरप्पा स्थित माता छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ किये गये मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस प्रकार की घटना से आम जनता की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है.

आरोपी पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड आपसे आग्रह करता है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके. साथ ही जांच पूरी होने तक घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए जिससे जांच निष्पक्ष रूप से हो सके और जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं हो.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *