Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा आरपीएफ ने लौटाया 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग

Kodrma: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और तत्परता के कारण एक यात्री का करीब 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं...

Kodrma: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और तत्परता के कारण एक यात्री का करीब 6 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं सामान से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया. यह सराहनीय कार्य ऑपरेशन अमानत के तहत किया गया. प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18625 डाउन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गुजरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी विनय कुमार एवं आरक्षी दिलीप कुमार सिंह ने देखा कि एक यात्री अपने परिवार के साथ कोच संख्या बी-2 में सवार हो रहा था. यात्री अपना अन्य सामान ट्रेन में चढ़ा चुका था, लेकिन जल्दबाजी में एक पर्पल रंग का ट्रॉली बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया. इसी दौरान ट्रेन खुल गई. आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बैग को सुरक्षित अपने आउट पोस्ट में रखा और उसके मालिक की तलाश शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि बैग प्रमोद कुमार का है, जो अपने परिवार के साथ पहाड़पुर से चंद्रपुरा स्टेशन तक यात्रा कर रहे थे. संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि बैग में महंगे सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए हैं. आरपीएफ द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनका बैग रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट पहाड़पुर में सुरक्षित रखा गया है. इसके बाद उनके साले विकास कुमार लिखित आवेदन एवं पहचान पत्र के साथ पहाड़पुर स्टेशन पहुंचे. वीडियो कॉल के माध्यम से बैग की पहचान कराई गई तथा बैग खोलकर उसमें रखे सामानों का सत्यापन किया गया.

उचित पहचान ऑर सत्यापन के बाद सभी समान वापस किए गए 

बैग में सोने के कान के झुमके, अंगूठी, मंगलसूत्र, दो चेन, जितिया एवं हनुमान जी का लॉकेट तथा चांदी की पायल और बिछिया सहित अन्य सामान सुरक्षित पाए गए. उचित पहचान और सत्यापन के बाद ट्रॉली बैग एवं सभी सामान विकास कुमार को सुपुर्द कर दिए गए. यात्री प्रमोद कुमार ने बताया कि बैग में रखे सामानों एवं जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है. अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल की सराहना करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. आरपीएफ की इस ईमानदारी और सजगता की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है. ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों की खोई हुई वस्तुओं को सुरक्षित वापस दिलाने की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

AlsoRead:राहुल सिंह गैंग के कटप्पा को बेल देने से कोर्ट का इनकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *