Ranchi: राहुल सिंह गैंग के सदस्य अश्विनी पर्वता उर्फ कटप्पा को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उसने अपनी बेल के लिए जमानत याचिका दायर की थी जिसे खारिज करते हुए कोर्ट ने कटप्पा को बेल देने से इनकार कर दिया है. कटप्पा को रांची पुलिस ने इसी वर्ष रांची के जगन्नाथपुर इलाके से गिरफ्तार किया था. जिस मामले में उसने जमानत याचिका दायर की है वह रंगदारी के लिए धमकी देने और गिरोह बना कर आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से जुड़ा हुआ केस है. इस संबंध में रांची के जगन्नाथपुर थाना में पिछले वर्ष कांड संख्या 414/2025 दर्ज किया गया था. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य आरोपों से जुड़े केस में जेल में बंद कटप्पा को बेल देने से पिछले महीने इनकार कर दिया था. जिस मामले में दोनों की जमानत याचिका खारिज हुई थी उसमें जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज किया गया है.


