Click Here
Click Here
Click Here

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रतिष्ठित हिंदी सलाहकार...

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह को भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रतिष्ठित हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है. उनका यह नामांकन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा किया गया है. इस महत्वपूर्ण दायित्व के साथ अजय साह अब उन महत्वपूर्ण समितियों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने राजभाषा हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में उसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है.

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सुझाव देना है:

गौरतलब है कि हिंदी सलाहकार समिति केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सलाहकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य मंत्रालयों और विभागों में राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए सुझाव देना है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की इस समिति के अध्यक्ष स्वयं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री होते हैं, जबकि इसके सदस्यों में छह माननीय सांसदों सहित साहित्य, शिक्षा, मीडिया, समाज जीवन और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अत्यंत गौरव, सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है: अजय साह

अपने नामांकन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अजय साह ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और जिम्मेदारी का विषय है. उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और जनसंपर्क का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें राष्ट्रहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देने का अवसर प्रदान किया है. अजय साह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग और भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए है. उन्होंने यह भी कहा कि वे हिंदी के संवर्धन, प्रचार-प्रसार एवं सरकारी कार्यों में उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे. साथ ही, हिंदी को प्रशासन और जनसंचार के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित करने की दिशा में समिति के माध्यम से रचनात्मक सुझाव देने का प्रयास करेंगे.

Also Read: मासिक दुर्गाष्टमी 2026: जून में कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *