Click Here
Click Here
Click Here

समस्तीपुर के ताजपुर से उभर रहा एक और क्रिकेट सितारा, वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका शानदार शतक

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित मोतीपुर गांव का सूर्यवंशी परिवार एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा को लेकर चर्चा में...

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित मोतीपुर गांव का सूर्यवंशी परिवार एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा को लेकर चर्चा में है. बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके महज 10 वर्षीय छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 20 चौके और एक छक्का जड़ा

क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से अपना पहला मुकाबला खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का जड़कर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. आशीर्वाद ने क्रिकेट की शुरुआत केवल छह महीने पहले की है, लेकिन इतने कम समय में उनका प्रदर्शन सभी को प्रभावित कर रहा है. उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद के शतक का स्कोरकार्ड साझा किया, जिसके बाद यह उपलब्धि तेजी से वायरल हो गई और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: BREAKING: HC का ऐतिहासिक फैसला : तेजाब पीड़ित से लिंगभेद अन्याय, पुरुष पीड़ित को 15 लाख मुआवजा दे सरकार

वैभव सूर्यवंशी भी करते थे उसी मैदान में अभियास

ताजपुर क्रिकेट अकादमी के संचालक और आशीर्वाद के कोच चंद्र दीप के मुताबिक, आशीर्वाद ने बेहद कम समय में बल्लेबाजी की बुनियादी तकनीक सीख ली है. उन्होंने बताया कि छोटा बल्लेबाज अभ्यास के दौरान पूरी गंभीरता से मेहनत करता है और उसके खेल में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि आशीर्वाद उसी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं, जहां कभी वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट करियर की नींव रखी थी. परिवार के घर के पीछे बनी सीमेंट और मिट्टी की दो अभ्यास पिचों पर बड़े भाई की तरह अब आशीर्वाद भी रोजाना पसीना बहा रहे हैं. बड़े भाई को करीब से देखकर उन्होंने क्रिकेट की बारीकियाों को सीखा हैं. अब उनके शुरुआती प्रदर्शन ने संकेत दे दिए हैं कि सूर्यवंशी परिवार से क्रिकेट का एक और होनहार खिलाड़ी भविष्य में बड़ी पहचान बना सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *