Click Here
Click Here

जगन्नाथ महोत्सव 2026: धुर्वा रथ मेला में कलाकारों को मिलेगा मंच, होगी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रथ मेला के अवसर पर इस वर्ष भी...

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रथ मेला के अवसर पर इस वर्ष भी जगन्नाथ महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है. झारखंड सरकार के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय ने महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए राज्य के इच्छुक कलादलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

16 से 25 जुलाई तक सजेगी सांस्कृतिक महफिल

इस वर्ष ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला का आयोजन 16 जुलाई से 25 जुलाई  तक किया जा रहा है. इसी मेले के दौरान निदेशालय द्वारा प्रस्तावित जगन्नाथ महोत्सव में राज्य भर के चुनिंदा सांस्कृतिक दलों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

add1

आवेदन करने की प्रक्रिया और तिथि

इच्छुक कलाकार 03 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.प्रस्तुति के इच्छुक दल निदेशालय के सूचना पट्ट या आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhandculture.com से निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं भरा हुआ फॉर्म सभी आवश्यक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ निदेशालय कार्यालय में तय समय से पहले जमा करना होगा. प्राप्त हुए सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद सांस्कृतिक आयोजन निर्धारण समिति के निर्णय के आधार पर ही अंतिम रूप से सर्वश्रेष्ठ कलादलों का चयन प्रस्तुति के लिए किया जाएगा.

AlsoRead:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 57 नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *