Click Here
Click Here

​नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरे स्कूली बचे व लोग, पलामू में भव्य साइक्लोथॉन का हुआ आयोजन

palamu : डालटनगंज के बाईपास रोड स्थित ​ब्राइट लैंड स्कूल से पुलिस लाइन तक निकली विशाल साइकिल रैली, युवाओं और छात्र-छात्राओं की...

palamu : डालटनगंज के बाईपास रोड स्थित ​ब्राइट लैंड स्कूल से पुलिस लाइन तक निकली विशाल साइकिल रैली, युवाओं और छात्र-छात्राओं की रही ऐतिहासिक भागीदारी, गूंजा संदेश ‘साइकिल चलाएं, स्वस्थ रहें, नशा से दूर रहें.

​युवाओं और छात्र-छात्राओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

जिला प्रशासन पलामू के तत्वावधान में समाज को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जारूकग करने के उद्देश्य से आज पलामू की सड़कों पर एक वृहद् साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का भव्य आयोजन किया गया. जिला सूचना भवन स्थित जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महा-अभियान में जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रैली मुख्य बाईपास मार्ग और बीसफुडा चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंची, जहां इसका औपचारिक समापन हुआ. इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और नियमित फिटनेस गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना था.

add1

Also Read : बोकारो थर्मल में कोयला लदा 14 चक्का ट्रक पलटा, खलासी की मौत, ड्राइवर इलाज के दौरान अस्पताल से फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *