Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने शांति समिति संग की बैठक, हुड़दंगियों को दी चेतावनी

Ranchi: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची के डीसी और एसएसपी ने केंद्रीय शांति...

मोहर्रम पर्व को लेकर DC-SSP ने केंद्रीय शांति समिति के साथ की बैठक
मोहर्रम पर्व को लेकर DC-SSP ने केंद्रीय शांति समिति के साथ की बैठक

Ranchi: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची के डीसी और एसएसपी ने केंद्रीय शांति समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

हुड़दंगियों को चेतावनी

बैठक में रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि हुड़दंगबाजी या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read: विष पी लेंगे, पर गठबंधन पर आंच नहीं आने देंगे, भाजपा ने सिर्फ एक वर्ग फुट ली है जमीन, पूरी झारखंड की राजनीति गठबंधन के हाथों में

सोशल मीडिया पर नजर

एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रहा है. जो भी व्यक्ति अफवाह या भड़काऊ पोस्ट साझा करेंगे, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सहयोग की अपील

बैठक में शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *