Click Here
Click Here

वज्रपात की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से घायल, हुसैनाबाद के एकौनी गांव की घटना

palamu : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव में शनिवार को प्रकृति का कहर बरपा. तेज हवा और आंधी-पानी के...

struck by lightning

palamu : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौनी गांव में शनिवार को प्रकृति का कहर बरपा. तेज हवा और आंधी-पानी के बीच हुए भीषण वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान गांव के ही आयुष कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई. इसी दौरान गांव के बच्चे और युवक पास ही स्थित एक आम के बगीचे में खेलने गए हुए थे. तभी कड़कड़ाहट के साथ बगीचे में वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में वहां मौजूद पांचों लोग आ गए.

हादसे में किशोर की मौत, एक गंभीर रेफर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 13 वर्षीय आयुष कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अन्य चार घायलों का इलाज अस्पताल में शुरू किया गया, जिनमें से एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (एमएमसीएच) रेफर कर दिया है. इस हादसे के बाद मृतक आयुष के परिजनों में कोहराम मच गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे एकौनी गांव में मातम पसरा हुआ है. इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक प्रक्रिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

add1

Also Read : विष पी लेंगे, पर गठबंधन पर आंच नहीं आने देंगे, भाजपा ने सिर्फ एक वर्ग फुट ली है जमीन, पूरी झारखंड की राजनीति गठबंधन के हाथों में

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *