Click Here
Click Here

झारखण्ड जगुआर में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सभी अधिकारी रहे मौजूद

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड जगुआर द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखण्ड...

झारखण्ड जगुआर में योग कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्ड जगुआर में योग कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड जगुआर द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झारखण्ड जगुआर के सभी अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया.

योग का महत्व

इस अवसर पर योग कर रहे अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

add1

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

उन्होंने कहा कि योग अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों, जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है. झारखण्ड जगुआर में कार्यरत कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

जागरूकता गतिविधियां

संस्थान में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि हो सके.

Also Read: रांची: बाइक चोर गिरोह का खुलासा, झारखंड से बाइक चोरी कर बिहार के गयाजी में खपाता था, तीन गिरफ्तार

योग का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया. सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया. अंत में आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है.

अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर एवं झारखण्ड जगुआर के सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *