Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: पत्नी से विवाद के बाद पति ने कीटनाशक खाकर दी जान

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने घर में रखे कीटनाशक...

सांकेतिक तस्वीर

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र के रेंगारबहार गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. मृतक की पहचान दिलीप बारीक के रूप में हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी देते हुए जीजा सुरेंद्र प्रधान ने बताया कि दिलीप बड़ाइक एक दिन पहले ही गोवा से काम कर सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हो गई. इसी बीच उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. परिजनों ने बताया कि कीटनाशक सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रांची : भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, भाजपा ने कहा- सर्कस बन गया है झारखंड

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *