Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जेल की सलाखों के पीछे गूंजा योग का संकल्प, 25,000 बंदियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज यानी रविवार को झारखंड की विभिन्न जेलों में बंद लगभग 25,000 कैदियों ने सामूहिक...

जेल की सलाखों के पीछे गूंजा योग का संकल्प
जेल की सलाखों के पीछे गूंजा योग का संकल्प

Ranchi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज यानी रविवार को झारखंड की विभिन्न जेलों में बंद लगभग 25,000 कैदियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान रांची के होटवार जेल के एक बंदी ने अपनी स्थानीय भाषा में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तीन दिन योग करलिओ, दिमाग कर तनाव हट गेलव बाबू.

झालसा और डालसा ने आयोजित किया मुख्य कार्यक्रम

झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से रांची सिविल कोर्ट परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में भी मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, रांची सिविल Court के प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा और अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

नियमित योग के लाभों पर दिया गया जोर

न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने नियमित योग करने और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर जोर दिया. इस मौके पर राज्य के वृद्धाश्रमों, प्रोबेशन होम और शेल्टर होम के लोग भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े.

ALSO READ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जामताड़ा पुलिस ने किया योगाभ्यास, तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *