Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Newswave Desk: इग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट मे सबसे...

Jos Buttler
Jos Buttler makes history, becomes the highest run-scorer in T20 cricket.

Newswave Desk: इग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट मे सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले मे उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया. द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए. इस दौरान 22 रन पूरे करते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब बटलर के नाम 522 मैचों में 14,833 रन हो गए हैं, जबकि कीरोन पोलार्ड के 746 मैचों में 14,803 रन हैं.

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • जोस बटलर – 14,833 रन
  • कीरोन पोलार्ड – 14,803 रन
  • क्रिस गेल – 14,562 रन
  • एलेक्स हेल्स – 14,449 रन
  • डेविड वॉर्नर – 14,284 रन
  • विराट कोहली – 14,218 रन

फिफ्टी और छक्कों में भी कमाल

वेल्श फायर के खिलाफ बटलर ने अपने टी20 करियर की 106वीं फिफ्टी भी लगाई. टी20 क्रिकेट में उनसे ज्यादा अर्धशतक सिर्फ डेविड वॉर्नर (118) और विराट कोहली (110) ने लगाए हैं, जबकि बाबर आजम के नाम 101 फिफ्टी हैं. बटलर ने इसी मैच में अपने टी20 करियर के 650 छक्के भी पूरे कर लिए. अब तक उन्होंने टी20 में 9 शतक और 106 अर्धशतक लगाए हैं.

शानदार रहा टी20 करियर 

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने 2022 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उन्होंने इंटरनेशनल टी20 में 160 मैच खेलकर 4,212 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल, बीबीएल, द हंड्रेड और दूसरे टी20 टूर्नामेंट्स को मिलाकर उनके कुल रन अब 14,833 हो चुके हैं.

ALSO READ: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्रः सदन में एक्शन टेकन रिर्पोट पेश, अफसरों पर कार्रवाई से लेकर किसानों को राहत देने का लिया गया है फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *