Click Here
Click Here

अस्पताल प्रबंधक भर्ती सूची पर आपत्ति का आज आखिरी मौका, रात 11:59 बजे तक आवेदन करें अभ्यर्थी

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत अनुबंध आधारित अस्पताल प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए जारी शॉर्टलिस्टेड और गैर-शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की...

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत अनुबंध आधारित अस्पताल प्रबंधक पद पर भर्ती के लिए जारी शॉर्टलिस्टेड और गैर-शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. सूची प्रकाशित होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि विज्ञापन में निर्धारित सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद उनका नाम शॉर्टलिस्टेड सूची में शामिल नहीं किया गया.

अभ्यर्थियों को दिया गया आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

इसी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों को जारी सूची पर किसी भी प्रकार की आपत्ति है, वे आज 21 जून को रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं. आवेदन कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है या ईमेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है.

add1

समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करा दें.

ALSO READ: रांची विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया योगाभ्यास

आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी होगी अंतिम सूची

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से यह भी बताया गया है कि प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम रूप से शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी. इसके बाद साक्षात्कार की तिथि अलग से घोषित की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *