Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित कई गणमान्य अतिथियों, विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, योग प्रशिक्षकों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया और लोगों को स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रही.
Also Read : चाईबासा में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
योग को बताया स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, मानसिक दबाव और अनियमित जीवनशैली के बीच योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने भी कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती जीवनशैली के दौर में योग की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है. इस अवसर पर योगासन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. वहीं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और अनुशासित दिनचर्या का संदेश दिया.


