Adra: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, TRD और सिग्नल-टेलीकॉम विभागों द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 22 जून से 28 जून 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा द्वारा इस ब्लॉक को मंजूरी प्रदान की गई है. इसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.
तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
- 68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू : 22 जून एवं 25 जून को रद्द रहेगी.
- 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू : 23 जून, 26 जून एवं 28 जून को रद्द रहेगी.
- 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू : 25 जून एवं 28 जून को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन और प्रारंभ
- 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू : 23, 26 एवं 28 जून को महुदा में समाप्त/प्रारंभ होगी. महुदा-गोमो-महुदा खंड रद्द रहेगा.
- 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू : 23, 24 एवं 27 जून को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. आद्रा-टाटानगर-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
- 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू : 22, 24, 25, 26 एवं 27 जून को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. आद्रा-पुरुलिया-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
- 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान एक्सप्रेस : 25 एवं 28 जून को गोमो में समाप्त/प्रारंभ होगी. गोमो-हटिया-गोमो खंड रद्द रहेगा.
- 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस : 23, 24, 25 एवं 27 जून को आद्रा में समाप्त/प्रारंभ होगी. आद्रा-हटिया-आद्रा खंड रद्द रहेगा.
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का समय बदला
18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 जून एवं 26 जून को खड़गपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी.
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच करने की अपील की है. साथ ही इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है.


