Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना एवं कथारा में रविवार को मुहर्रम को लेकर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव एवं राजेश प्रजापति की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में थाना क्षेत्र के नई बस्ती, बाजार टांड़, राजा बाजार, बरवाबेड़ा, कथारा सहित जारंगडीह के मुहर्रम कमिटी के लोग शामिल हुए. बैठक में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए. बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा, कि आपसी भाईचारगी के साथ मुहर्रम का पर्व मनाया जाए. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कहते हुए कहा, कि सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान रखी जा रही है.
जुलुस के दौरान रहेगी विद्युतापूर्ति बाधित
उन्होंने कहा कि कमिटी के लोग जुलूस को नियंत्रण में लेकर चलेंगे और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे. जुलुस के दौरान अप्रिय घटना न घटे इसलिए विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. बैठक में जोगेंद्र गिरी, मोतीलाल महतो, श्रवण सिंह, मंजूर आलम,अख्तर अंसारी, विश्वनाथ यादव, के अंसारी, जितेंद्र यादव, मुखिया विश्वनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि महबूब आलम, दीपक रजक, राजू पंडित चंद्रदेव घांसी, मो. मतिउल्लाह, खिरोधर महतो, शाहिद अंसारी, मुख्तार आलम, हरेराम यादव, मो. शमीम, हारुन रशीद उर्फ प्रिंस, हैदर सहित थाना के अनि रविंद्र कुमार, दीपक कुमार पासवान, भागीरथ महतो, मनोज सिंह, पंकज कुमार भारद्वाज, भगवान कामथ सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
यह भी पढ़ें: खूंटी: ससुराल के आंगन में महिला का शव मिलने से सनसनी, पति फरार, हत्या की आशंका


