Click Here
Click Here

रांची: हीरो बनाने का झांसा देकर 46 लाख की ठगी, दिल्ली के फिल्मी गिरोह पर रांची में केस

Ranchi: फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में हीरो बनाने का सपना दिखाकर रांची के हिनू निवासी शिवम कुमार से 46 लाख...

Ranchi: फिल्मों, टीवी सीरियल और वेब सीरीज में हीरो बनाने का सपना दिखाकर रांची के हिनू निवासी शिवम कुमार से 46 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. इस संबंध में शिवम ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में नई दिल्ली के छतरपुर एन्क्लेव निवासी ड्रीम मेकर्स स्टूडियो की डायरेक्टर अलका ठाकुर, महरौली क्षेत्र निवासी विवेक उर्फ राहुल राय तथा रांची निवासी अरमान खान उर्फ वाकर को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि तीनों ने वेब सीरीज में लीड रोल, टीवी प्रमोशन और सोशल मीडिया स्टार बनाने का झांसा देकर 36 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर तथा 10 लाख रुपये नकद समेत कुल 46 लाख रुपये ठग लिए. पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: पलामू: छतरपुर विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

add1

मीठी बातों में फंसाकर शुरू हुआ ठगी का खेल

पीड़ित शिवम कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि सितंबर 2022 में दिल्ली के मधु विहार स्थित ‘ड्रीम मेकर्स स्टूडियो’ की डायरेक्टर अलका ठाकुर और उसके साथियों ने उनसे संपर्क किया था. आरोपियों ने शुरुआत में सिर्फ 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन और 5000 रुपये पोर्टफोलियो फीस के नाम पर मांगे. इसके बाद शिवम को ओखला फेज़-2 दिल्ली के एक स्टूडियो में शूटिंग के लिए बुलाया गया और झांसा दिया गया कि उसका प्रोफाइल सेलेक्ट हो गया है.

‘वेब सीरीज में लीड रोल’ के नाम पर ऐंठे लाखों रुपये

आरोपियों ने शिवम को अपने जाल में फंसाने के लिए एक नामी ब्रांड के फेसवाश के विज्ञापन में काम दिया और उसके बदले 8000 रुपये का भुगतान भी किया, ताकि शिवम को उन पर पूरा भरोसा हो जाए. इसके बाद असली खेल शुरू हुआ. खुद को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा डायरेक्टर बताने वाले आरोपी विवेक उर्फ राहुल राय उर्फ राहुल रघुवंशी ने शिवम को एक नई वेब सीरीज में लीड रोल देने का लालच दिया और इसके एवज में अलका ठाकुर के HDFC बैंक खाते में 5 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: कर्जन ग्राउंड में जब सांसद ने थामी अत्याधुनिक राइफल, अचूक निशाना देख तालियों से गूंज उठा शूटिंग रेंज

आशिकी का हीरो राहुल राय बताकर 46 लाख ठगे

शिवम को एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसने खुद को ‘आशिकी’ फिल्म का मशहूर हीरो राहुल रॉय बताया. उसने शिवम और उसके माता-पिता को दिल्ली के साकेत स्थित ‘सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में बुलाया और वहां टीवी प्रमोशन के नाम पर 10 लाख रुपये नकद ले लिए. इसके अलावा इंस्टाग्राम हैंडलिंग, वीडियो शूटिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से मिलवाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में पैसे ऐंठे गए. आरोपियों ने कुल मिलाकर 36 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए और 10 लाख रुपये नकद, यानी कुल 46 लाख रुपये की ठगी कर ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *