Bokaro: चास प्रखंड अंतर्गत सिवनडीह मदरसा प्रांगण में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा की गई. उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मोहर्रम के अवसर पर सभी कार्यक्रम प्रशासन के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे. साथ ही युवाओं से अनुशासन बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की गई.
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का लिया गया संकल्प
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है. इसे आपसी सहयोग, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाना चाहिए. अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया.
बैठक में उकरीद, डुमरो, हैसाबातु, आजादनगर, सिजुआ, झोपरो, मखदुमपुर, मिलतनगर, इस्लामपुर सहित आसपास के विभिन्न गांवों के सदर, सचिव, मोहर्रम लाइसेंसधारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.
यह भी पढ़ें: पलामू: गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ


