Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र अब 18 मार्च को होगा समाप्त, कार्य मंत्रणा समिति ने किया कार्यक्रम में बदलाव

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की अवधि में बदलाव किया गया है. पहले यह सत्र 19 मार्च तक चलने वाला था,...

vidhansbah jharkhand
vidhansbah jharkhand

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की अवधि में बदलाव किया गया है. पहले यह सत्र 19 मार्च तक चलने वाला था, लेकिन अब इसे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को ही समाप्त कर दिया जाएगा. यह फैसला विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया. साथ ही यह भी तय किया गया कि शनिवार 14 मार्च को भी सदन की कार्यवाही चलेगी, जबकि पहले इस दिन अवकाश निर्धारित था.

क्या किए गए हैं बदलाव

14 मार्च को सत्र: पहले 16 मार्च को निर्धारित सभा की बैठक अब 14 मार्च को होगी.
17 मार्च को सत्र: पहले 18 मार्च को निर्धारित सभा की बैठक अब 17 मार्च को होगी.
18 मार्च को सत्र: पहले 19 मार्च को निर्धारित सभा की बैठक अब 18 मार्च को होगी.
सत्र का समापन: अब झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च को ही समाप्त होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *