Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव : चाईबासा शाखा के लिये मतदान जारी

Chaibasa : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, चाईबासा शाखा चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है. चुनाव पदाधिकारी चंद्रशेखर...

पुलिस मेंस एसोसिएशन चाईबासा शाखा

Chaibasa : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, चाईबासा शाखा चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में जारी है. चुनाव पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद की देखरेख में मतदान कराया जा रहा है. चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 21 प्रत्याशी मैदान में हैं. जबकि मतदान के माध्यम से 7 पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा. मतदान केंद्र पर पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और मतदाता बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

निष्पक्ष हो चुनाव

चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं. मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी रहेगी. जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव के दौरान संगठन के सदस्य और पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं.

 

ALSO READ : जगन्नाथपुरी से लेकर अयोध्या तक के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, IRCTC ने की विशेष ट्रेन की घोषणा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *