Click Here
Click Here
Click Here

जगन्नाथपुरी से लेकर अयोध्या तक के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, IRCTC ने की विशेष ट्रेन की घोषणा

News Wave desk : जगन्नाथ पुरी से अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिये आईआरसीटीसी ने विशेष...

IRCTC
IRCTC विशेष ट्रेन

News Wave desk : जगन्नाथ पुरी से अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिये आईआरसीटीसी ने विशेष पैकेज की घोषणा की है. इसके तहत आईआरसीटीसी की ओर से जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है. यह यात्रा 15 सितंबर 2026 को इंदौर से शुरू होगी. यात्रा 11 दिनों की होगी. जहां देश के कई प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन श्रद्धालुओं को कराया जायेगा. यात्रा के दौरान पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर, कोलकाता में काली माता मंदिर और गंगासागर, गया में विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन शामिल हैं.

कहां कहां जायेगी ट्रेन

ये विशेष ट्रेन इंदौर से यात्रा शुरू करेगी. जो उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी से होकर गुजरेगी. यात्रा 10 रात और 11 दिन की है. इस यात्रा में स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणी के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को ट्रेन पुरी पहुंचेगी. जहां यात्रियों को जगन्नाथ मंदिर के दर्शन होंगे. इसके बाद यात्रा कोलकाता और गंगासागर की ओर बढ़ेगी. गंगासागर में रात्रि विश्राम के बाद श्रद्धालु कोलकाता स्थित काली मंदिर के दर्शन करेंगे. इसके बाद ट्रेन गया पहुंचेगी, जहां विष्णुपद मंदिर में दर्शन का अवसर मिलेगा. वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और फिर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. 25 सितंबर को ट्रेन वापस इंदौर पहुंचेगी और यात्रा का समापन होगा.

पैकेज में क्या क्या

पैकेज की कीमत कैटेगरी के अनुसार रखी गई है. स्लीपर कैटेगरी के लिए प्रति व्यक्ति किराया 19,600 रुपये, थर्ड एसी के लिए 31,850 रुपये और 2 एसी के लिए 41,900 रुपये निर्धारित किया गया है. भारतीय रेलवे की भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत लगभग 33 प्रतिशत की रियायत भी इन किरायों में शामिल है. इसके साथ ही यात्रियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, प्रतिदिन दो लीटर पानी की बोतल, टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा व्यवस्था और यात्रा बीमा समेत अन्य सुविधाएं शामिल है.

 

ALSO READ : वर्दी में इंसानियत: अंधविश्वास के कारण रूका अंतिम संस्कार, थाना प्रभारी ने विवाद सुलझाकर खुद दिया शव को कंधा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *