Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : फर्नेस ब्लास्ट में घायल मजदूरों को न्याय की मांग, भुइयांडीह में गैलेक्सी कंपनी का गेट जाम

Seraikela : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 16 जून को हुए फर्निस ब्लास्ट हादसे के विरोध में आज सुबह से भुइयांडीह स्थित गैलक्सी...

Injured workers demand justice

Seraikela : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 16 जून को हुए फर्निस ब्लास्ट हादसे के विरोध में आज सुबह से भुइयांडीह स्थित गैलक्सी कंपनी के मुख्य गेट को मजदूरों और ग्रामीणों ने जाम कर दिया. मुख्य मांगे, घनी आबादी के बीच कंपनी से वायु प्रदूषण होता है, बस्ती से सटा हुआ कंपनी है, कंपनी बंद करने की जिद्द के अड़े ग्रामीण प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

16 जून को हुआ था ब्लास्ट

विगत 16 जून को गैलक्सी कंपनी में फर्निस ब्लास्ट होने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे में कई अन्य मजदूर भी जख्मी हुए थे, जिनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं. मजदूरों और ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने न तो उचित मुआवजा दिया है और न ही सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए हैं. प्रदर्शनकारी घायलों के बेहतर इलाज, घायलों को नौकरी का वेतन ओर इलाज कराया जाए समुचित मुआवजा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं.

गेट जाम कर आंदोलन शुरू

आज सुबह से ही मजदूरों और ग्रामीणों की भीड़ ने कंपनी के मुख्य ट गेको घेर लिया. नारेबाजी करते हुए उन्होंने काम बंद कराकर उत्पादन ठप कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा. स्थानीय ग्रामीणों लोगों का कहना है कि क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी लगातार हो रही है, जिससे मजदूरों की जान खतरे में पड़ रही है.

Also Read : अरगोड़ा–पुन्दाग–नयासराय 4-लेन सड़क परियोजना के लिए 9.271 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *