Click Here
Click Here
Click Here

अरगोड़ा–पुन्दाग–नयासराय 4-लेन सड़क परियोजना के लिए 9.271 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

Ranchi: राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम सड़क परियोजना...

सड़कों पर 2130 करोड़ से अधिक खर्च
सड़कों पर 2130 करोड़ से अधिक खर्च

Ranchi: राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम सड़क परियोजना पर काम तेज हो गया है. अरगोड़ा (पुराना अरगोड़ा चौक) से नया सराय (रिंग रोड) तक पुन्दाग होते हुए बनने वाली 4-लेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस संबंध में जिला भू-अर्जन कार्यालय, रांची की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है.

जिला प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

यह परियोजना कुल 6.175 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ पुल निर्माण का कार्य भी शामिल है. अधिसूचना के अनुसार, यह भूमि अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 19(1) के तहत किया जा रहा है. इस परियोजना के लिए नगड़ी अंचल के चार मौजा मुड़मा, पुन्दाग, सपारोम और टुण्डूल की कुल 9.271 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. इनमें सबसे अधिक भूमि पुन्दाग मौजा से ली जा रही है.

गांववार भूमि अधिग्रहण का विवरण

  • मुड़मा मौजा (थाना संख्या 229) से 0.155 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी.
  • पुन्दाग मौजा (थाना संख्या 228) से 5.821 एकड़ भूमि ली जाएगी, जो इस परियोजना में सबसे बड़ा हिस्सा है.
  • सपारोम मौजा (थाना संख्या 137) से 1.089 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा.
  • टुण्डूल मौजा (थाना संख्या 231) से 2.206 एकड़ भूमि परियोजना के लिए अर्जित की जाएगी.

इस सड़क परियोजना के पूरा होने के बाद अरगोड़ा, पुन्दाग और नया सराय के बीच आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है. साथ ही, रिंग रोड से शहर के भीतर आने-जाने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ट्रैफिक दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी.

Read Also: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: धनबाद रेल मंडल में तीसरी लाइन के काम के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *