Click Here
Click Here
Click Here

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: धनबाद रेल मंडल में तीसरी लाइन के काम के चलते दर्जनों ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Ranchi : यात्रियों की सुविधा और रेलवे संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे लगातार विकास कार्य कर रहा है....

INDIAN RAILWAY

Ranchi :  यात्रियों की सुविधा और रेलवे संरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे लगातार विकास कार्य कर रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत छिपदोहर-बरवाडीह-मांगरा रेलखंड के बीच तीसरी अप लाइन को चालू करने का कार्य शुरू किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत 17 जून से 22 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 23 जून से 27 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इन कार्यों के दौरान इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

इन एक्सप्रेस ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट

विशाखापट्टनम बनारस, धनबाद भोपाल हटिया, न्यू दिल्ली रांची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस, टाटा जम्मूतवी संबलपुर, जम्मूतवी हावड़ा, जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस, जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस, आनंद विहार हटिया एक्सप्रेस, वाराणसी विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, भोपाल धनबाद एक्सप्रेस, जबलपुर हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, बनारस रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. ये सभी ट्रेनें 22 से 27 जून तक डाइवर्ट रहेंगी.

14 पैसेंजर ट्रेनों को की गई कैंसिल

रेलवे ने 14 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल कर दी है. पलामू इलाके की लाइफ लाइन रांची सासाराम एक्सप्रेस 23 से लेकर 27 जून तक कैंसिल रहेंगी. इसके अलावा बरकाकाना, डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन, बरवाडीह चोपन, गोमो बरवाडीह, बरवाडीह डेहरी ऑन सोन, बरकाकाना बनारस, डेहरी ऑन सोन बरवाडीह पैसेंजर ट्रेनें को भी रद्द की गई है.

ALSO READ: NEET UG 2026 री-एग्जाम पेपर लीक का दावा निकला फर्जी, NTA ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *