Click Here
Click Here
Click Here

13 और 7 वर्षों से फरार दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, अड़की पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Khunti: जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत अड़की थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी...

CRIME NEWS

Khunti: जिले में चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत अड़की थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार अड़की थाना कांड संख्या 16/98 के आरोपी सिपाही मुंडा को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ डकैती सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था. वह पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध खूंटी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था.

वहीं, टुंडुट निवासी करम सिंह मुंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह मुरहू थाना कांड संख्या 51/15 में आर्म्स एक्ट और 17 सीएलए एक्ट के तहत नामजद आरोपी था. उसके खिलाफ भी न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और वह करीब 7 वर्षों से फरार चल रहा था.

विशेष छापेमारी अभियान में मिली सफलता

पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अभियान का नेतृत्व अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने किया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कांत कुमार, अरुण कुमार तथा अड़की थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ALSO READ: राजधानी रांची की बढ़ी रफ्तार: कहीं फाइलों पर अटकी योजनाएं, सड़कों पर 2130 करोड़ से अधिक खर्च

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *