Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड के 5 लाख से अधिक किसानों का डेटा हुआ लॉक, 4.82 लाख को मिली कर्ज से मुक्ति

Ranchi: झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के अन्नदाताओं को कर्ज के बोझ से राहत देने के लिए चलाई जा रही ‘कृषि ऋण माफी...

image: AI Generated

Ranchi: झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के अन्नदाताओं को कर्ज के बोझ से राहत देने के लिए चलाई जा रही ‘कृषि ऋण माफी योजना’ अपने मुकाम पर तेजी से आगे बढ़ रही है. योजना को पूरी तरह पारदर्शी और बिचौलिया-मुक्त बनाने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का सहारा लिया गया है. कृषि विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 4.82 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की जा चुकी है, जबकि कुछ तकनीकी दिक्कतों को भी दूर किया जा रहा है.

 कुल  5,01,620 पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी डेटा

ऑनलाइन ई-केवाईसी और बैंकों से प्राप्त ऑफलाइन डेटा को मिलाकर अब तक कुल 5,01,620 किसानों का विवरण सफलतापूर्वक पंजीकृत किया जा चुका है. अब तक राज्य के 4,82,380 पात्र किसानों का 50,000 तक का ऋण सफलतापूर्वक माफ किया जा चुका है.वर्तमान में 1,267 किसानों के दस्तावेज सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली में प्रक्रियाधीन  हैं. कुल 17,973 मामलों में भुगतान विफल हुआ है. इसका मुख्य कारण बैंकों द्वारा पोर्टल पर गलत या त्रुटिपूर्ण डेटा अपलोड करना रहा है. कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि बैंकों के साथ समन्वय बनाकर इन विफल भुगतानों के विवरण में सुधार किया जा रहा है, ताकि इन प्रभावित किसानों को भी जल्द से जल्द ऋण माफी का लाभ दिया जा सके.

Read Also: सरायकेला : फर्नि ब्लास्ट में घायल मजदूरों को न्याय की मांग, भुइयांडीह में गैलक्सी कंपनी गेट जाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *