Ranchi: राहुल सिंह गैंग के शूटर रियांश सिंह स्वत्रंत उर्फ आरडीएक्स को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने आरडीएक्स को बेल देने से इंकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. आरडीएक्स को रांची पुलिस ने इसी वर्ष रांची के जगन्नाथपुर इलाके से गिरफ्तार किया था.
कोर्ट ने खारिज की याचिका
जिस मामले में कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज की है वह रंगदारी के लिए धमकी देने और गिरोह बना कर आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से जुड़ा केस है. इस सम्बन्ध में रांची के सदर थाना में इसी वर्ष कांड संख्या 49/2026 दर्ज किया गया था. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य आरोपों से जुड़े केस में जेल में बंद आरडीएक्स को बेल देने से पिछले महीने इंकार कर दिया था. जिस मामले में आरडीएक्स की जमानत याचिका खारिज हुई थी, उसमें जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 32/2026 दर्ज किया गया है.

Also Read: राजधानी रांची की बढ़ी रफ्तार: कहीं फाइलों पर अटकी योजनाएं, सड़कों पर 2130 करोड़ से अधिक खर्च


