Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में मेला देखने गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मेला देखने गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ...

13-year-old minor girl raped

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में मेला देखने गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक सोनाराम बहांदा डुमरिया गांव का निवासी है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया.

मेले से घर छोड़ने के बहाने ले गया आरोपी

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव में मासान्त मेला लगा था. लाजोरा गांव की रहने वाली कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा अपनी सहेलियों के साथ मेला देखने गई थी. वहीं उसकी मुलाकात सोनाराम बहांदा से हुई. आरोप है कि घर लौटते समय सोनाराम छात्रा को घर पहुंचाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया.

दो दिन बाद आरोपी के घर मिली छात्रा

दो दिनों तक छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. सहेलियों से पता चला कि सोनाराम उसे बहला-फुसलाकर ले गया है. सैकड़ों की संख्या में लाजोरा के ग्रामीण डुमरिया गांव पहुंचे और युवक को उसके घर से पकड़ लिया. छात्रा भी आरोपी के घर पर ही मिली. गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई की और जूते-चप्पल की माला पहनाकर पैदल गोइलकेरा थाना ले आए.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, मेडिकल जांच होगी

परिजनों का आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पीड़िता की मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा. पीड़िता को न्यायिक सहायता के लिए बाल कल्याण समिति, चाईबासा भेजा जाएगा. पीड़िता बेहद गरीब परिवार से है. उसके पिता दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं, घर पर मां और छोटे भाई-बहन हैं.

छह महीने पहले हुई थी आरोपी की शादी

आरोपी सोनाराम बहांदा की शादी छह महीने पहले ही चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव की युवती से हुई थी. आरोपी की पत्नी भी थाने पहुंची और पति की करतूत पर शर्मिंदगी जताई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read : जांच एजेंसियां PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से करेगी पूछताछ, ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई से जुड़ा है मामला

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *