News Wave Desk : इंडियन नेवी में अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिये आवेदन भरें जा रहे है. जिसकी आखिरी तारीख 29 जून है. ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिये आखिरी कुछ दिन बचें है. आवेदन 5 जून से लिया जा रहा है. जो 2027 बैच के लिये है. इस भर्ती के जरिये चयनित उम्मीदवारों को टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ साथ नौसेना में भी काम करने का मौका मिलेगा.
क्या है योग्यता
इस भर्ती में वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की हो और इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा कोर्स पूरा किया हो. साथ ही उम्मीदवार का 10वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक और डिप्लोमा में भी कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है.

आयु सीमा, वेतन और बीमा से जुड़ी जानकारी
अगर आयु सीमा की बात करें तो इसमें दोनों बैच के लिए अलग-अलग नियम रखे गए हैं. बैच 01/2027 के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए. वहीं बैच 02/2027 के लिए जन्म तारीख 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होनी चाहिये. सैलरी की बात करें तो अग्निवीरों को पहले साल से ही 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. जिसमें हर साल बढ़ोतरी भी होगी. इसके अलावा सेवा के दौरान सुरक्षा भी पूरी रहती है, क्योंकि पूरे कार्यकाल के लिए 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जाता है, और सेवा के दौरान मृत्यु होने पर 44 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि भी मिलती है. आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरें जा रहे है. आधिकारिक वेबसाइट पर इच्छूक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है. वहीं, आवेदन शुल्क 550 रूपये है. इसके साथ ही 18 फीसदी जीएसटी भी लिया जा रहा है.


