Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: हुसैनाबाद के अलीनगर में संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद

  पलामू: जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत अलीनगर गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक...

Oplus_16908288

 

पलामू: जिले के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत अलीनगर गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक 25 वर्षीय युवक का शव लावारिस हालत में खेत में पड़ा देखा. घटना की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी रामबिलास पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है.

ननिहाल में रहकर करता था गुजर-बसर:

जानकारी के अनुसार, संजय अपने माता-पिता की इकलौता संतान था. वह बचपन से ही अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था. घर के इकलौते चिराग की असमय और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *