Click Here
Click Here
Click Here

Apple का बड़ा धमाका, नए लुक वाले iPhone के साथ कई नए डिवाइस लॉन्च की तैयारी

Newswave Desk: टेक कंपनी Apple आने वाले 2026 और 2027 में कई नए और बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही...

Foldable iPhone

Newswave Desk: टेक कंपनी Apple आने वाले 2026 और 2027 में कई नए और बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनमें नया iPhone, स्मार्ट ग्लासेस, स्मार्ट होम डिवाइस और नए AirPods शामिल हो सकते हैं. इस साल सितंबर में Apple अपने नए iPhone मॉडल जैसे iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकता है. इसे “iPhone Ultra” नाम से पेश किए जाने की संभावना है. इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये तक हो सकती है. इसी इवेंट में नए Apple Watch भी आ सकते हैं, जैसे Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4.

स्मार्ट होम हब भी आएगा

Apple एक नया स्मार्ट होम डिवाइस भी बना रहा है. इसमें 7 इंच का डिस्प्ले होगा और यह घर के स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने में मदद करेगा. यह चेहरे को पहचानकर यूजर के हिसाब से जानकारी भी दिखा सकेगा. 2027 में iPhone के 20 साल पूरे होंगे. इस मौके पर Apple बड़ा बदलाव कर सकता है. कंपनी iPhone 19 को छोड़कर सीधे iPhone 20 लॉन्च कर सकती है. नए iPhone में पूरा स्क्रीन डिजाइन हो सकता है, जिसमें कोई कटआउट या डायनामिक आइलैंड नहीं होगा.

स्मार्ट ग्लासेस और नए AirPods

Apple अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस भी लॉन्च कर सकता है, जो Meta के स्मार्ट चश्मों को टक्कर देंगे. इसके अलावा कंपनी कैमरा वाले नए AirPods भी ला सकती है, जो आसपास की चीजें देखकर Siri को जानकारी देंगे.

ALSO READ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *