Click Here
Click Here
Click Here

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर सोमवार को...

Important meeting of BJP

Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर सोमवार को वन विश्रामागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की. इसमें जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न व्यवस्था प्रमुख और कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर आवास, भोजन, पंजीकरण, मंच संचालन, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए.

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति, वैचारिक आधार और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक रूप से प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है और यह प्रशिक्षण वर्ग उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग बिरसा सेवा संस्थान, करंजो में आयोजित किया जाएगा. प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की उपस्थिति रहेगी. भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र को समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. बैठक में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, तीरथ जमुदा, केदारनाथ नायक, अमरेश प्रधान, डारे बोदरा, रानी बांदिया, प्रेम प्रधान, श्रीवंत षाडंगी, संजय मिश्रा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इसे संगठन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है.

Also Read : सैलून में मालिक बेचता था गांजा, 3.9 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *