Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में शुद्धिकरण के नाम पर वृद्धा से 8 लाख के जेवर ठगे, CCTV में कैद हुई वारदात

Hazaribagh: शहर के जैन धर्मशाला के पास दिनदहाड़े ठगों ने एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को झांसे में लेकर करीब 8 लाख...

Hazaribagh:  शहर के जैन धर्मशाला के पास दिनदहाड़े ठगों ने एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला को झांसे में लेकर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण ठग लिए. सुबह करीब 10 बजे हुई यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. पीड़िता गीता प्रसाद पटना के बांकीपुर क्षेत्र की रहने वाली हैं. वह अपने भाई के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 17 जून को हजारीबाग आई थीं. घटना के बाद उन्होंने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

खुद को अयोध्या से आया बताकर जीता विश्वास

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी एक सहेली से मिलने जा रही थीं. इसी दौरान 35 से 40 वर्ष उम्र के दो युवक उनसे मिले. दोनों ने खुद को अयोध्या से आया हुआ बताया और कहा कि उन्हें किसी प्रकार की दान-दक्षिणा नहीं चाहिए, केवल पानी पिला दिया जाए. महिला ने पास की दुकान से पानी खरीदकर उन्हें दिया. बातचीत के दौरान युवकों ने महिला की पारिवारिक स्थिति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी परेशानियों का कारण सोने के आभूषणों में मौजूद नकारात्मक प्रभाव है और उनका शुद्धिकरण कराना आवश्यक है.

शुद्धिकरण के नाम पर उतरवा लिए जेवर

ठगों की बातों में आकर महिला ने अपने गले की सोने की चेन, चार सोने के कंगन और एक अंगूठी उतारकर उन्हें सौंप दी. इसी बीच गिरोह का एक अन्य सदस्य वहां पहुंचा और खुद को कपड़ा दुकान का कर्मचारी बताकर महिला का भरोसा और बढ़ा दिया. आरोपियों ने महिला से आभूषण बैग में रखवाकर कुछ कदम आगे जाने को कहा. जब वह वापस लौटीं तो तीनों ठग वहां से फरार हो चुके थे. बताया जा रहा है कि गिरोह का चौथा सदस्य मोटरसाइकिल के साथ पास में मौजूद था, जो फरार होने में मदद के लिए खड़ा था.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने विशेष रूप से बुजुर्गों से अपील की है कि वे अनजान लोगों की बातों में न आएं और झाड़-फूंक, शुद्धिकरण या चमत्कार के नाम पर अपने कीमती सामान किसी को न सौंपें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

ALSO READ : कांग्रेसः विष पी लेंगे, राजद और लेफ्ट का आरोप सह लेंगे, जितना चाहो उतनी बदनामी सह लेंगे, अपने उम्मीदवार को चुनाव में हरवा देंगे, लेकिन गठबंधन नहीं छोड़ेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *