Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड और लाठियों से पीटकर तीन को किया लहूलुहान

Palamu: जिले का सतबरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप...

palamu marpit

Palamu: जिले का सतबरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस वारदात में घायल हुए व्यक्तियों की पहचान नागेंद्र सिंह, सुशांत सिंह और राहुल सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में पीड़ित नागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी चचेरी चाची किसी बात को लेकर उन्हें अपशब्द और अभद्र भाषा बोलते हुए गाली-गलौज करने लगीं. इसी बात का विरोध करने पर नागेंद्र सिंह का अपनी चचेरी चाची से विवाद बढ़ गया.

गंभीर रूप से घायल हो गए

​बहस को बढ़ता देख चचेरे चाचा विनय सिंह, कुणाल सिंह और अरमान सिंह भी लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए. इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और नागेंद्र सिंह, राहुल सिंह तथा सुशांत सिंह पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल नागेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी विनय सिंह पहले भी अपने चाचा के बेटे को गोली मारने के आरोप में जेल जा चुका है और अभी कुछ ही दिनों पहले जमानत पर बाहर आया है. उन्होंने बताया कि जेल से छूटने के बाद से विनय सिंह लगातार उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है.

प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं

​वहीं दूसरी ओर घायल सुशांत सिंह ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सुशांत का कहना है कि सतबरवा थाने की पुलिस कथित तौर पर पैसे लेकर आरोपी विनय सिंह की मदद करती है. उन्होंने शिकायत की कि जब भी पीड़ित पक्ष आवेदन लेकर थाने जाता है, तो पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती है. इस वारदात के बाद घायलों के परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख के बाद भी सुशांत सिंह और नागेंद्र सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

AlsoRead:कांग्रेसः विष पी लेंगे, राजद और लेफ्ट का आरोप सह लेंगे, जितना चाहो उतनी बदनामी सह लेंगे, अपने उम्मीदवार को चुनाव में हरवा देंगे, लेकिन गठबंधन नहीं छोड़ेंगे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *