Chaibasa: झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व सांसद बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उनके संघर्षमय जीवन, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को याद किया गया. कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बागुन सुम्बरुई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और जनसंघर्ष की सशक्त आवाज थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया.
वंचितों और शोषितों की आवाज बने रहे
त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय सुम्बरुई किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज बनकर हमेशा संघर्षरत रहे. संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने झारखंड और विशेषकर कोल्हान क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया.

झारखंड आंदोलन में रहा ऐतिहासिक योगदान
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आदिवासी समाज को राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकार दिलाने में बागुन सुम्बरुई का योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है. उनका सादा जीवन, स्पष्ट विचार और जनता के प्रति समर्पण आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप, विक्रमादित्य सुंडी, अजय कुमार, बिक्रम बिरुली, मो. इस्लाम, बिजय जारिका, शिव दास, सूरज नायक, सुशील दास सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ALSO READ : आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पलामू का बरवा टोला, कीचड़ भरे रास्ते से जूझ रहे ग्रामीण


