Newswave Desk: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘Cocktail 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में दुनियाभर में 76.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 16.39 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.
विदेशी में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला
इस तरह फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन पहले वीकेंड में 47.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 57 करोड़ रुपये रहा. विदेशी में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां से अब तक 19.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘Cocktail 2’ के लिए अब वीकडेज का प्रदर्शन अहम होगा. फिल्म को लागत निकालने और मुनाफे में पहुंचने के लिए आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई करनी होगी.



