Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: कार और बाईक की टक़्कर मे एक घायल

Kodrema: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार की सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर...

koderma car bike takkar

Kodrema: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार की सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के खेसमी गांव निवासी 28 वर्षीय चंदन पांडेय पिता बालगोविंद पांडेय के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार चंदन अपने बाइक से मरकच्चो से बरकट्ठा जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में उनका पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इधर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और स्थानीय ग्रामीणों की नजर चंदन पर पड़ने पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा के विलंब से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई. फिलहाल घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

AlsoRead:ओबीसी कॉलम और जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर गिरिडीह में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *