Simdega: केरसई थाना क्षेत्र के भण्डारटोली गांव में सोमवार को हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार भण्डारटोली निवासी फुलमनी कुमारी (15 वर्ष) की वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. वहीं रिया कुमारी (12 वर्ष), रोहित कुमार (8 वर्ष) एवं अमर कुमार (6 वर्ष) घायल हो गए.
मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी, पुलिस टीम व अन्य
घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी (सीओ) देवकांत सिंह, केरसई थाना की पुलिस टीम तथा भाजपा नेता रवि गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान 108 एम्बुलेंस एवं स्थानीय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण सीओ देवकांत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए अपने सरकारी वाहन से सभी घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया.

इसके साथ ही मृतक किशोरी के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेजा गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा की बिसात पर अपनों से मात, जेएमएम का 6 गद्दारों पर सीधा वार


