Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: ओवरलोड कोल्ड ड्रिंक से लदा टोटो अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, बड़ा हादसा टला

Giridih: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कोल्ड ड्रिंक...

giridih aceedent

Giridih: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेडियम के समीप गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कोल्ड ड्रिंक से लदा एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दीवार से टकराते हुए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

वाहन पर क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से भरा टोटो गिरिडीह शहर से पपरवाटांड़ की ओर जा रहा था. बताया जाता है कि वाहन पर क्षमता से अधिक माल लदा हुआ था. स्टेडियम के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित टोटो पहले सड़क किनारे बनी दीवार से टकराया और फिर सड़क से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ.

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा ली 

सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा ली. पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से गड्ढे में गिरे टोटो और उसमें लदे कोल्ड ड्रिंक के पैकेट को बाहर निकाला गया. बाद में सामान का मालिक भी मौके पर पहुंचा. इसके बाद पूरे माल को दूसरे वाहन में लोड कर सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AlsoRead:राज्यसभा की बिसात पर अपनों से मात, जेएमएम का 6 गद्दारों पर सीधा वार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *