Koderma: जिले के डोमचांच अंचल क्षेत्र मे एनजीटी के रोक के बावजूद अवैध बालू का उत्खनन जोरों पर है. अवैध बालु परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अंचलाधिकारी रविंद्र पाण्डेय मसनोडीह की ओर जा रहे थे, तभी दो बालू लदे ट्रैक्टर को बसवरिया में जाते हुए देखा गया. इस दौरान दोनों ट्रैक्टर को रोक कर बालू से सबंधित कागजात मांगे गए, परंतु चालकों द्वारा बालू से सबंधित किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद डोमचांच पुलिस को बुलाकर उक्त दोनों ट्रैक्टर को जब्त करने को कहा गया.
पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर ले गई थाना
इसके बाद डोमचांच पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई. इधर मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं बालु परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से अवैध बालु कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक


